Home देश शेर्जिगर की हेमिल्टन संग समय बिताने की योजना

शेर्जिगर की हेमिल्टन संग समय बिताने की योजना

लंदन ।। गायिका निकोल शेर्जिगर और फार्मूला वन चालक ल्युइस हेमिल्टन अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश में चुपके-चुपके कुछ मुलाकातें करने की योजना बना रहे हैं। तैंतीस वर्षीया शेर्जिगर और हेमिल्टन अक्टूबर में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। उनका रिश्ता चार साल तक चला था। अब वे अपने रिश्ते को बचाने के लिए एक बार फिर एक-दूजे को पर्याप्त समय देने की योजना बना रहे हैं।

एक सूत्र का कहना है, “फार्मूला वन के समय दोनों को अपना रिश्ता अच्छा बनाए रखने में काफी संघर्ष करना पड़ेगा। हेमिल्टन हर दूसरे सप्ताह किसी अन्य देश में बहुत व्यस्त होते हैं। जब वे एक-दूजे को नहीं देख पाते तो इंटरनेट के जरिए सम्पर्क करते हैं लेकिन यह तरीका वास्तविक मिलन का स्थान नहीं ले सकता।”

Rate this post

NO COMMENTS