Home देश लीक नहीं हुआ गीत

लीक नहीं हुआ गीत

लंदन ।। सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने अपने नये गाने के ऑनलाइन लीक होने की खबरों का खंडन किया और कहा कि यह ‘कुछ वर्ष पुराना’ है। 

हिल्टन ने 2006 में जारी अपने पहले एल्बम ‘पेरिस’ के बाद अगले एल्बम के निर्माण में व्यस्त हैं।

‘प्लेटिनम ब्लांड’ नाम का यह गीत पिछले हफ्ते इंटरनेट पर आया था। माना जा रहा था कि इस गाने से हिल्टन की वापसी हो रही है लेकिन उन्होंने इन अफवाहों का खंडन किया।

हिल्टन ने अपने पोस्ट में कहा, “‘प्लेटिनम ब्लांड’ नया नहीं है। इसे मैंने कुछ वर्ष पहले रिकार्ड किया था। मेरा नये एल्बम का संगीत पूरी तरह से अलग है।”

Rate this post

NO COMMENTS