लंदन ।। पॉप गायिका रिहाना ने हाल ही में उनके मुक्केबाज ड्यूडली ओ’शॉगनेसी संग समय बिताने की खबरों को खारिज किया था। अब वह कहती हैं कि अकेले रहना अच्छा नहीं है।
23 वर्षीया रिहाना कहती हैं, “मैं इन दिनों किसी के साथ समय नहीं बिता रही हूं। मैं डेटिंग बिल्कुल नहीं कर रही हूं। यह जरूरी नहीं कि मैं अकेली रहकर खुश रहती हूं। यह वास्तव में अच्छा नहीं है।”
उन्होंने कहा, “मैं अपना ज्यादातर समय अपने काम को देती हूं। यह निश्चित रूप से मेरे निजी जीवन को प्रभावित करता है।”