Home देश अफवाहों से परेशान शकीरा

अफवाहों से परेशान शकीरा

बोगोटा ।। कोलम्बियाई गायिका शकीरा के एक प्रवक्ता ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि उनका अपने पुरुषमित्र व स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी गेरार्ड पीक से अलगाव हो गया है।

शकीरा के प्रचारक रॉड्रिगो बेलट्रान ने समाचार एजेंसी ईएफई से कहा, “यह खबर पूरी तरह से गलत है। वे दोनों साथ हैं और बहुत खुश हैं।”

प्रवक्ता ने कहा कि दोनों के अलगाव की खबरें आने के बाद उन्होंने यह स्पष्ट करने का निर्णय लिया था। यूरोप व लातिन अमेरिका के मीडिया में दोनों के अलगाव की खबरें थीं।

Rate this post

NO COMMENTS