Home देश अगली शर्लक होम्स फिल्म ‘ब्रोमांस’ पर

अगली शर्लक होम्स फिल्म ‘ब्रोमांस’ पर

लंदन ।। अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर व जूड लॉ का वादा है कि उनकी अगली फिल्म ‘शर्लक होम्स : ए गेम ऑफ शैडोज’ मुख्य रूप से ‘ब्रोमांस’ (दो पुरुषों के बीच नजदीकी सम्बंध) पर आधारित होगी।

यह फिल्म साल 2009 में आई और गाई रिची के निर्देशन में बनी ‘शर्लक होम्स’ की अगली कड़ी होगी। डाउनी जूनियर व लॉ ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में भी दोनों अभिनेताओं के बीच नजदीकी थी और अगली फिल्म भी इससे अलग न होगी।

 

डाउनी जूनियर का कहना है, “मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा विषय है। फिल्म की मुख्य बात यह होगी कि हमें एक-दूसरे से प्यार होगा।”

Rate this post

NO COMMENTS