Home देश मां बनने वाली हैं सिम्पसन!

मां बनने वाली हैं सिम्पसन!

लंदन ।। गायिका-अभिनेत्री जेसिका सिम्पसन ने खुद के गर्भवती होने की पुष्टि की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वह मां बनने जा रही हैं।

सिम्पसन एनएफएल सितारे एरिक जॉनसन के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उन्होंने खुद की गर्भावस्था वाली एक तस्वीर भी जारी की है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “यह सच है, मैं मां बनने जा रही हूं।”

सिम्पसन बीते कुछ समय से खुद के गर्भवती होने की खबरों पर खामोश थीं। रिपोर्ट के मुताबिक उनके बेटी को जन्म देने की सम्भावना है।

Rate this post

NO COMMENTS