Home देश इस उम्र में भी खुबसूरत है ये हसीना

इस उम्र में भी खुबसूरत है ये हसीना

लंदन ।। अभिनेत्री सोफिया वरगैरा कहती हैं कि उनके 40 की उम्र के नजदीक पहुंचने पर भी लोग उन्हें आकर्षक महसूस करते हैं और इस बात से उन्हें काफी खुशी महसूस होती है। 

सोफिया जून 2012 में 40 साल की हो जाएंगी। वह इस बात से बहुत खुश हैं कि लोग उन्हें अब भी आकर्षक मानते हैं जबकि वह अन्य लोकप्रिय सुंदरियों की तुलना में थोड़ी मोटी हैं।

सोफिया कहती हैं, “यह अद्भुत है कि लोग अब भी मुझे आकर्षक मानते हैं, खासकर तब जबकि मैं 40 की उम्र के नजदीक पहुंच रही हूं। मैं बहुत दुबली नहीं दिखना चाहती। अब मैं 40 की होने जा रही हूं और खुश हूं कि थोड़ी सी मोटी हो गई हूं। यदि ऐसा न हो तो आपके चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं।”

Rate this post

NO COMMENTS