Home देश स्पीलबर्ग की अगली फिल्म ‘गॉड्स एंड किंग्स’

स्पीलबर्ग की अगली फिल्म ‘गॉड्स एंड किंग्स’

लंदन ।। फिल्कार स्टीवन स्पीलबर्ग अपनी नई धार्मिक फिल्म ‘गॉड्स एंड किंग्स’ का निर्देशन करने को लेकर वार्नर ब्रदर्स से बात कर रहे हैं।

64 वर्षीय स्पीलबर्ग की वार्नर ब्रदर्स से बात चल रही है। यह फिल्म बाइबिल की मूसा की कहानी पर आधारित होगी।

फिल्म की पटकथा माइकल ग्रीन व स्टूअर्ट हेजेलडाइन ने लिखी है। इसमें मूसा के जन्म से लेकर उनकी मृत्यु तक की कहानी होगी, जो दिखाएगी की उन्होंने यहूदी लोगों को मिस्र की सभ्यता के उत्पीड़न से बचाने के लिए किस तरह कोशिश की।

Rate this post

NO COMMENTS