Home देश स्विफ्ट बनना चाहती हैं रोल मॉडल

स्विफ्ट बनना चाहती हैं रोल मॉडल

लंदन ।। मशहूर हॉलिवुड गायिका टेलर स्विफ्ट का कहना है कि उन्हें शराब पीना पसंद नहीं है क्योंकि वह अपने युवा प्रशंसकों के लिए रोल मॉडल साबित होना चाहती हैं।

21 वर्षीय स्विफ्ट ने कहा, “मैं शराब लेती हूं लेकिन उसकी आदि नहीं हूं। वास्तव में मैं पीना पसंद नहीं करती। बिल्कुल नहीं। मैं पीना पसंद नहीं करती हूं क्योंकि यह अच्छा नहीं होता।”

स्विफ्ट कहती हैं कि सच कहूं तो उन लाखों लोगों को ध्यान में रखकर मैं ऐसा करती हूं जो मेरे प्रशंसक हैं और मुझे अच्छा देखना चाहते हैं।

Rate this post

NO COMMENTS