Home देश फिल्म के कम व्यवसाय की परवाह नहीं : डेप

फिल्म के कम व्यवसाय की परवाह नहीं : डेप

लंदन ।। अभिनेता जॉनी डेप कहते हैं कि उन्हें उनकी हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘द रम डायरी’ के कम व्यवसाय की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी यह फिल्म दर्शकों पर अपना प्रभाव छोड़ेगी।

प्रदर्शन के बाद से यह फिल्म अमेरिकी बॉक्सऑफिस पर अच्छा व्यवसाय नहीं कर रही है लेकिन 48 वर्षीय डेप को इस बात की कोई परवाह नहीं कि उनकी फिल्म कम कमाई कर रही है।

डेप कहते हैं, “मेरा विश्वास है कि इस फिल्म की उम्र अधिक होगी। मुझे लगता है कि यह फिल्म लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाएगी और वे इसे देखना पसंद करेंगे।”

Rate this post

NO COMMENTS