Home देश 50 के बाद ज्यादा एक्शन फिल्में करेंगे क्रूज

50 के बाद ज्यादा एक्शन फिल्में करेंगे क्रूज

लंदन ।। हॉलिवुड अभिनेता टॉम क्रूज कहते हैं कि वह अगले साल जुलाई में 50 साल के हो जाने के बाद एक्शन फिल्मों में और ज्यादा दिलचस्पी लेंगे।

क्रूज कहते हैं, “मैं जब तक एक्शन फिल्में कर सकूंगा, तब तक ऐसा करूंगा। मुझे एक्शन फिल्में बनाना पसंद है।”

क्रूज इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द घोस्ट प्रोटोकॉल’ में अभिनय के लिए तैयार हैं। वह मंगलवार रात अपनी फिल्म के प्रीमियर के समय लंदन में मौजूद थे।

उनके साथ फिल्म के सह-कलाकार साइमन पेग भी मौजूद थे।

Rate this post

NO COMMENTS