Home देश मुनरो को समझ सकती हैं वाटसन

मुनरो को समझ सकती हैं वाटसन

लंदन ।। अभिनेत्री एम्मा वाटसन कहती हैं कि वह बीते दौर की मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो को समझ सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह भी उनकी ही तरह अपने जीवन में संतुलन ढूंढ़ रही हैं।

21 वर्षीया वाटसन समझती हैं कि मुनरो ने उन्हें मिली प्रसिद्धि और लोगों द्वारा उन्हें दिए गए महत्व के बीच संतुलन बिठाने के लिए बहुत संघर्ष किया था।

उन्होंने कहा, “मैं उनके लिए और वह जिन स्थितियों से होकर गुजरीं उसके लिए दुख महसूस करती हूं।”

वाटसन कहती हैं कि मुनरो अपनी जिंदगी में संतुलन व सामान्यता चाहती थीं। उन्होंने कहा कि वह निश्चित रूप से उन्हें समझ सकती हैं।

Rate this post

NO COMMENTS