Home देश कौन असली-कौन नकली?

कौन असली-कौन नकली?

लंदन ।। ऑस्कर विजेता अभिनेत्री केट विंसलेट मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थापित मोम के पुतलों में शामिल नई हस्ती बन गई हैं। यहां स्थित संग्रहालय में विंसलेट के पुतले का अनावरण हो गया है।

दुनियाभर के लोगों ने विंसलेट का मोम के पुतले के लिए चुनाव किया था। संग्रहालय की जनसम्पर्क प्रबंधक लिज एडवर्ड का कहना है, “दुनियाभर के लोगों ने विंसलेट के लिए वोट दिए। दुनियाभर के लोग उन्हें पसंद करते हैं। वह एक पीढ़ी विशेष की अभिनेत्री हैं। वह वास्तविक इंग्लिश रोज हैं। हम उनका मोम का पुतला बनाकर खुश हैं।”

संग्रहालय में रिहाना, जस्टिन बीबर, ब्रिटनी स्पीयर्स, डेविड बेकहम और ब्रैड पिट के पुतले भी हैं।

Rate this post

NO COMMENTS