Home देश अवसादग्रस्त न होने वाले अजीब होते हैं : डंस्ट

अवसादग्रस्त न होने वाले अजीब होते हैं : डंस्ट

लंदन ।। अभिनेत्री क्रिस्टेन डंस्ट मानती हैं कि लगभग हर व्यक्ति को अवसाद की शिकायत होती है और जिन लोगों के साथ ऐसा नहीं है, वे अजीब हैं। 

डंस्ट ने अपनी नई फिल्म ‘मीलेंचोलिया’ में एक अवसादग्रस्त महिला की भूमिका निभाई है।

वेबसाइट ‘कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम’ के मुताबिक डंस्ट कहती हैं, “लोग इस सम्बंध में बात करने में शर्मिदगी महसूस करते हैं। मैं अवसादग्रस्त रहने वाले किसी भी व्यक्ति को कभी भी नीचा नहीं दिखाना चाहती। मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग उनके जीवन में कभी न कभी किसी न किसी प्रकार के अवसाद से गुजरते हैं। यदि ऐसा नहीं है तो मुझे लगता है कि वे लोग अजीब हैं।”

Rate this post

NO COMMENTS