Home देश बीबर ने स्विफ्ट संग गीत लिखा

बीबर ने स्विफ्ट संग गीत लिखा

लंदन ।। पॉप गायक जस्टिन बीबर ने गायिका टेलर स्विफ्ट के साथ एक गीत लिखा है।

वेबसाइट ‘कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम’ के मुताबिक बीबर एक नई एलबम रिकॉर्ड कर रहे हैं। उन्होंने 26 अगस्त को स्विफ्ट को अपने स्टूडियो में आमंत्रित किया था।

ग्रैमी पुरस्कार विजेता निर्माता थैडिस हैरेल ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने बीबर और स्विफ्ट को एक साथ गीत लिखते देखा।

इससे पहले 23 अगस्त को लास एंजेलिस में आयोजित एक संगीत समारोह में बीबर और स्विफ्ट ने अपने प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया था।

Rate this post

NO COMMENTS