Home देश लंदन फिल्म महोत्सव में ‘डब्ल्यू.ई’ का प्रीमियर

लंदन फिल्म महोत्सव में ‘डब्ल्यू.ई’ का प्रीमियर

लंदन ।। पॉप गायिका मैडोना के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘डब्ल्यू.ई’ का लंदन फिल्म महोत्सव में प्रीमियर होगा।

वेबसाइट ‘कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम’ के मुताबिक ‘डब्ल्यू.ई’ में एबी कॉर्निश, ऑस्कर इजाक, रिचर्ड कोयली, जेम्स डी’आर्सी और आंद्रेई राइजबोरफ ने अभिनय किया है। यह फिल्म अमेरिकी नागरिक वैलिस सिम्पसन, ब्रिटेन के किंग एडवार्ड अष्टम व आधुनिक महिला वैली विंथ्रोप के बीच रिश्ते की कहानी है।

महोत्सव में ‘डब्ल्यू.ई’ के अलावा ‘शेम’, ‘एनोनायमस’, ‘द आईडीयाज ऑफ मार्च’ का भी 19 अक्टूबर को प्रीमियर होगा।

लंदन फिल्म महोत्सव की शुरुआत 12 अक्टूबर को होगी और यह 27 अक्टूबर तक चलेगा।

Rate this post

NO COMMENTS