Home देश छुट्टियों के लिए द्वीप ही खरीद डाला

छुट्टियों के लिए द्वीप ही खरीद डाला

लंदन ।। कोलम्बियाई गायिका शकीरा व संगीतकार रोजर वाटर्स ने संयुक्त रूप से एक कैरेबियाई द्वीप खरीदा है। इसके लिए दोनों ने 1.6 करोड़ डॉलर की कीमत दी है।

चौंतीस वर्षीया शकीरा व 68 वर्षीय वाटर्स इस द्वीप को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना चाहते हैं। वे यहां छुट्टियां बिताने के लिए आरामदायक घरों का निर्माण करेंगे। द्वीप पर निजी समुद्र तट व होटल भी विकसित किए जाएंगे।

इस परियोजना से जुड़े मियामी के एक निवेशक आर्टुरो रूबींस्टीन का कहना है कि इस द्वीप को तेजी से चलने वाली नौकाओं या गोल्फ कोर्स के लिए विकसित नहीं किया जाएगा बल्कि यहां कला व संस्कृति से सम्पन्न विकास होगा।

Rate this post

NO COMMENTS