Home देश 25 के होने तक विवाह कर लेंगे बीबर

25 के होने तक विवाह कर लेंगे बीबर

न्यूयार्क ।। गायक जस्टिन बीबर ने खुलासा किया है कि वह 25 साल की उम्र तक विवाह कर लेंगे।

एक पत्रिका द्वारा जब बीबर से पूछा गया कि वह पांच साल बाद खुद को कहां देखते हैं, तो 17 वर्षीय बीबर ने कहा, “मैं 25 या 26 साल का होने पर खुद को विवाहित और परिवार शुरू करते देखना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं युवावस्था में पिता बनना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मैं वह करने में सक्षम हो जाऊं जो मैं करना चाहता हूं, मैं सफल होना चाहता हूं, एक फिल्म बनाना चाहता हूं।”

Rate this post

NO COMMENTS