Home देश क्या आप इनसे ज्यादा झूठ बोलते हैं?

क्या आप इनसे ज्यादा झूठ बोलते हैं?

लंदन ।। अभिनेता टॉम हार्डी कहते हैं कि वह एक सफल अभिनेता इसलिए बन सके क्योंकि वह बहुत अच्छी तरह झूठ बोल लेते हैं और चालाकी व धोखेबाजी से अपना काम निकाल लेते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक हार्डी कहते हैं, “वास्तव में अभिनय झूठ बोलने, चालाकी व क्रिया-प्रतिक्रिया का अध्ययन है। यह अपने आपको दूसरी भाषाओं व आकारों में छुपाकर छलावरण धारण करना है।”

उन्होंने कहा, “मेरा ध्यान केवल एक ही बात पर रहता है और वह है, किरदार के साथ खेलना, मजे लेना और धोखेबाजी करना। मैं हमेशा से झूठा रहा हूं और हमेशा से चीजों को तोड़-मरोड़कर चालाकी से पेश करने में सक्षम रहा हूं। मैंने जो कुछ भी चाहा है, वह मुझे मिला है।”

Rate this post

NO COMMENTS