Home देश 10 साल बाद घरों को लौटे ग्रामीण

10 साल बाद घरों को लौटे ग्रामीण

जम्मू ।। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप गांव के लोग 10 साल बाद अपने घरों को लौट आए हैं। सीमा पर गोलीबारी की वजह से 2001 में इन ग्रामीणों को उनके घरों से हटा दिया गया था।

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पुंछ जिले के करनी गांव में 200 से अधिक लोगों के घर शुक्रवार को वापस दिए गए।

प्रवक्ता ने इसे ईद के उपहार की संज्ञा दी है।

सीमा के आर पार भारी गोलीबारी के चलते 2001 में करनी गांव के लोगों को कल्लू क्षेत्र और पुंछ के न्यू कॉलोनी में बसा दिया गया था।

स्थानीय निवासी रफीक अहमद ने पत्रकारों से बताया कि यह सपने के सच होने जैसा है।

Rate this post

NO COMMENTS