Home देश पत्नी को उसके दफ्तर में ही चाकू से गोद-गोदकर मार डाला

पत्नी को उसके दफ्तर में ही चाकू से गोद-गोदकर मार डाला

टोरंटो, Hindi7.com ।। कनाडा में भारतीय मूल के सनी भांगू ने एक पंजाबी अखबार में काम करने वाली अपनी पत्नी रविंदर कौर भांगू [24] की उसके दफ्तर में ही सभी सहयोगियों के सामने मांस काटने वाले चाकू से हत्या कर दी। हत्यारे पति को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस घटना को ऑनर कीलिंग मान रही है।

महिला वैंकूवर के बाहरी क्षेत्र में एक पंजाबी साप्ताहिक अखबार “सच दी आवाज” में प्रशासनिक सहायक के रूप में काम करती थी। अखबार “द वैंकूवर सन” के अनुसार पुलिस ने महिला की पहचान रविंदर कौर भांगू के रूप में की है। रविंदर ने अपने दोस्तों को बताया था कि वैवाहिक समस्याओं के चलते, वह बीते दो-तीन महीने से अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, महिला की हत्या उसके पति सनी भांगू ने की। सनी अखबार के दफ्तर में आया और अचानक ही मांस काटने वाला चाकू निकालकर रविंदर पर हमला कर दिया। इस बीच अखबार के एक कर्मचारी ने महिला को बचाने की कोशिश भी की। सनी ने अपनी पत्नी पर चाकू से 12 वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Rate this post

NO COMMENTS