अब, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि मैक्सिको से आयातित इन पपीतों को न खाएं। इसके अलावा होटलों और खाद्य सेवा प्रदाताओं को भी सलाह दी गई है कि वह इस पपीते को न परोसें।
वॉशिंगटन से प्राप्त एक खबर के मुताबिक, यह पपीता एग्रोमेड प्रोड्यूस ऑफ मैकएलेन टैक्सास ने मैक्सिको से आयात किया है। अब, इस कंपनी ने बाजार में उतारे गये ब्लोन्डी, याया, मैनानिता और टेस्टीलीशियस ब्रांड के पपीतों को संक्रमण होने की आशंका से वापस कर लिया है।