Home देश चीन में कोयला खदान में विस्फोट, 7 की मौत

चीन में कोयला खदान में विस्फोट, 7 की मौत

बीजिंग ।। चीन के मध्य क्षेत्र में एक कोयले की खान में विस्फोट होने से कम से कम सात खनिकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि प्रांतीय कोयला खदान सुरक्षा ब्यूरो के मुताबिक यह घटना हुनान प्रांत के चैंगनिंग शहर में गुरुवार शाम को हुई।

कोयले का वार्षिक उत्पादन 60,000 टन तक बढ़ाने के लिए खदान में तकनीकी नवीनीकरण का काम चल रहा था।

Rate this post

NO COMMENTS