Home देश नैरोबी में ग्रेनेड हमले में 14 घायल

नैरोबी में ग्रेनेड हमले में 14 घायल

नैरोबी ।। केन्या की राजधानी नैरोबी में एक क्लब पर ग्रेनेड हमले में 14 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार इस हमले का सम्बंध हाल ही में केन्या द्वारा सोमालिया के अल-शहबाब आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से जुड़े होने का संदेह है।

शनिवार को केन्या की सेना ने सोमालिया में अल-शहबाब आंतकवादियों के नियंत्रण वाले इलाकों में भारी बमबारी की थी।

Rate this post

NO COMMENTS