Home देश अफगानी सेना के 5 जवानों की मौत

अफगानी सेना के 5 जवानों की मौत

काबुल ।। पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में बुधवार को सेना का एक वाहन सड़क किनारे रखे गए बम की चपेट में आ गया, जिससे उसमें सवार कम से कम पांच अफगानी जवानों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक निजी टेलीविजन चैनल के हवाले से बताया, “हेरात प्रांत के पश्तुन जरघुन जिले में बुधवार सुबह करीब 10.45 बजे सेना का एक वाहन सड़क किनारे रखे गए बम की चपेट में आ गया। इसके बाद एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे घटनास्थल पर ही पांच जवानों की मौत हो गई।”

किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Rate this post

NO COMMENTS