Home देश हत्या की साजिश रचने वाले संदिग्ध को सौंपे ईरान : अमेरिका

हत्या की साजिश रचने वाले संदिग्ध को सौंपे ईरान : अमेरिका

वाशिंगटन ।। अमेरिका ने ईरान से कहा है कि वाशिंगटन में कथित तौर पर सऊदी अरब के राजदूत की हत्या की साजिश रचने वाले एक संदिग्ध को या तो वह उसे सौंप दे, या फिर उसके खिलाफ अपने यहां मुकदमा चलाए।

 समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संरक्षित व्यक्तियों को लेकर की गई अंतर्राष्ट्रीय संधि के अनुसार ईरान के सरकार के पास यह विकल्प है कि या तो वह संदिग्ध व्यक्ति का प्रत्यपर्ण करे या फिर अपने यहां उसके खिलाफ मुकदमा चलाए।

अमेरिका ने पिछले मंगलवार को कहा था कि 56 वर्षीय मंसूर अर्बाबसायरा और ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के एक सदस्य घोलम शकूरी पर आतंकवादियों की मदद करने और अमेरिका में सऊदी राजदूत की हत्या की साजिश रचने सहित विदेशों में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है।

अर्बाबसायरा को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी शकूरी ईरान में हैं।

अमेरिका के इस आरोप के बाद दो देशों के बीच सम्बंधों में और तनाव आ गया है। ईरान ने अमेरिका के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने सोमवार को कहा था कि ईरान इस मामले में सबूतों का अध्ययन करने के लिए तैयार है।

 

Rate this post

NO COMMENTS