Home देश कनाडा के प्रधानमंत्री का जी-20 से बाजार में विश्वास बहाली की अपील

कनाडा के प्रधानमंत्री का जी-20 से बाजार में विश्वास बहाली की अपील

ओटावा ।। कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने जी-20 के नेताओं से आग्रह किया कि फ्रांस के कांस में होने वाली आगामी जी-20 की बैठक में एक ठोस नीतिगत पहल कर बाजार में विश्वास की बहाली करें।

हार्पर ने मंगलवार को यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुअल बारोसो को फोन कर कहा कि वह ग्रीस के कर्ज संकट के समाधान और बैंकों की स्थिति मजबूत करने के यूरोप को साझा उपायों पर सहमत होने में मदद करें।

उन्होंने कहा, “कनाडा की आर्थिक कार्यवाही योजना के दूसरे चरण में कनाडा जी-20 के टोरंटो सम्मेलन में किए गए वादे के मुताबिक वित्तीय घाटा कम करने और रोजगार सृजन करने के कार्यक्रम पर आगे बढ़ रहा है।”

हार्पर और बारोसो ने कनाडा-यूरोपीय संघ व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) को जल्द-से-जल्द पूरा करने पर सहमति जताई।

सेामवार को दोनों पक्षों ने आपसी व्यापार में 20 फीसदी वृद्धि करने के लिए यहां सीईटीए के नौवें दौर की वार्ता शुरू की।

यूरोपीय संघ कनाडा के लिए दूसरा सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है। वर्ष 2010 में कनाडा से विदेशों में होने वाले कुल निवेश का 23.5 फीसदी यूरोपीय संघ में हुआ।

कनाडा ने पिछले छह सालों में नौ देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है और भारत सहित दूसरे कुछ देशों के साथ भी मुक्त व्यापार समझौता करने की प्रक्रिया में है।

Rate this post

NO COMMENTS