Home देश पाकिस्तान में अलकायदा के 3 सदस्य गिरफ्तार

पाकिस्तान में अलकायदा के 3 सदस्य गिरफ्तार

इस्लामाबाद ।। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में सेना ने आतंकवादी संगठन अलकायदा के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सेना के मुताबिक ये लोग अमेरिका, यूरोप और आस्ट्रेलिया के आर्थिक हितों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक पाक सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि यूनिस अल मौरितानिया को उसके दो सहयोगियों अब्दुल गफ्फार अल-शामी और मेसारा-अल-शामी के साथ गिरफ्तार किया गया।

बयान के मुताबिक अलकायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन ने पाकिस्तान के एबटाबाद में मारे जाने से पहले अल मौरितानिया को व्यक्तिगत तौर पर अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक हितों पर हमला करने के लिए कहा था।

बयान में कहा गया है कि ये लोग अमेरिका के गैस, तेल पाइपलाइनों, बिजली संयंत्रों, पोतों और तेल टैंकरों पर हमले की योजना बना रहे थे।

Rate this post

NO COMMENTS