Home देश रक्षा क्षेत्र में 30 अरब डॉलर खर्च करेगा रूस

रक्षा क्षेत्र में 30 अरब डॉलर खर्च करेगा रूस

मास्को ।। रूस के प्रधानमंत्री ब्लादीमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2012 में रक्षा क्षेत्र में 30 अरब डॉलर खर्च किए जाएंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुतिन ने कहा कि महत्वपूर्ण समझौतों को समय के भीतर पूरा करने के लिए यह धनराशी खर्च की जाएगी। वर्ष 2011 में सरकार ने इस क्षेत्र में 750 अरब रुबल्स खर्च किए।

पुतिन ने कहा कि समझौतों के तहत हथियारों की आपूर्ति में देरी स्वीकार्य नहीं होगी।

एक सरकारी बैठक के दौरान पुतिन ने कहा, “अगले पांच से 10 वर्षो के भीतर नौसेना और थल सेना को और विकसित बनाने की आवश्यकता है। वर्ष 2020 तक अत्याधुनिक हथियारों की हिस्सेदारी बढ़कर 70 फीसदी तक पहुंच जाएगी।”

रूस ने वर्ष 2020 तक हथियारों को अत्याधुनिक करने के लिए 200 खरब रूबल (666 अरब डॉलर) खर्च करने की योजना बनाई है।

Rate this post

NO COMMENTS