Home देश पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 8 मरे

पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 8 मरे

इस्लामाबाद ।। पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरीस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली इलाके में बुधवार को अमेरिकी ड्रोन विमानों द्वारा आतंकवादियों के संदिग्ध ठिकानों पर चार मिसाइले दागे जाने से कम से कम आठ लोग मारे गए और चार घायल हो गए। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हमला सुबह करीब 10 बजे हुआ। जनदोला क्षेत्र में आतंकवादियों के एक संदिग्ध ठिकाने पर मिसाइले दागी गईं। मृतकों की शिनाख्त तत्काल नहीं हो सकी है।

इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में सात संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे।

इस साल ड्रोन हमलों में कुल 524 लोग मारे जा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादातर आतंकवादी हैं।

Rate this post

NO COMMENTS