Home देश अर्जेटीना में भूकम्प के झटके

अर्जेटीना में भूकम्प के झटके

ब्यूनस आयर्स ।। अर्जेटीना के पूर्वोत्तर इलाके के कई प्रांतोंमें गुरुवार को भूकम्प के झटके महसूस किए गए। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक राष्ट्रीय भूकम्प रोकथाम संस्थान ने बताया कि भूकम्प के झटके गुरुवार को 8.12 बजे सुबह महसूस किए गए। भूकम्प का केंद्र बिन्दु 24.1812 डिग्री दक्षिणी आक्षांश 64.2501 डिग्री पश्चिम देशांतर पर केंद्रित था।

भूकम्प के झटके उत्तरी प्रांतों जुजुई, तुकुमैन, सेंटियागो डेल इस्टेरो में महसूस किए गए।

Rate this post

NO COMMENTS