Home देश पाकिस्तान में धार्मिक हर्षोल्लास से मनाई गई बकरीद

पाकिस्तान में धार्मिक हर्षोल्लास से मनाई गई बकरीद

इस्लामाबाद ।। पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में ईद-उल-जुहा या बकरीद का पर्व धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने नमाज अदा कर एक दूसरे को मुबारकबाद दी।

नमाज के बाद ऊटों, बकरियों और भेड़ों के अलावा अन्य जानवरों की भी कुर्बानी दी गई।

स्थानीय चैनल जियो न्यूज के मुताबिक बकरीद का यह हर्षोल्लास तीन दिनों तक जारी रहेगा। इस मौके पर लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना की।

बकरीद के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भी विशेष तौर पर नमाज अदा की। मुस्लिम कैलेंडर के मुताबिक ईद-उल-जुहा एक महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है।

Rate this post

NO COMMENTS