Home देश मतदान में गड़बड़ी के आरोपों की जांच जरूरी : मेदवेदेव

मतदान में गड़बड़ी के आरोपों की जांच जरूरी : मेदवेदेव

मास्को ।। रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि देश के संसदीय चुनावों में अनियमितता की शिकायतों की जांच जरूरी है। वैसे उन्होंने चुनाव में कथित धोखाधड़ी को दिखाने वाले वीडियो को निर्विवाद प्रमाण मानने से इंकार कर दिया है। 

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार मंगलवार को मेदवेदेव ने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद गड़बड़ियों की शिकायत करना एक तरह से रिवाज बन गया है।

वैसे उन्होंने विभिन्न वेबसाइटों एवं सोशल नेटवर्किं ग साइट पर मौजूद चुनावी अनियमितताओं के सबूत रखने का दावा करने वाले वीडियो को ‘निर्विवाद’ प्रमाण मानने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा, “ऐसे सबूतों के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना कि चुनाव निष्पक्ष थे या नहीं, गलत होगा।”

मेदवेदेव का बयान सत्तारूढ़ युनाइटेड रशिया पार्टी के समर्थकों एवं विरोधियों के प्रदर्शन के दौरान आया है।

Rate this post

NO COMMENTS