Home देश कराची में अग्निकांड, 3 घायल

कराची में अग्निकांड, 3 घायल

इस्लामाबाद ।। पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची के एक इलाके में लगी आग से 120 झोपड़ियां जल कर राख हो गईं एवं तीन लोग घायल हो गए।

समाचार पत्र ‘डॉन’ ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को गुलशन-ए-इकबाल इलाके में यह दुर्घटना हुई।

इस घटना में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग एवं दो बच्चे जलने से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 120 झोपड़ियां और दो मोटरसाइकिलें भी जल गई हैं।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि 200 झोपड़ियों को बचा लिया गया है।

Rate this post

NO COMMENTS