Home देश जी-20 सम्मेलन : चीन ने कहा, दुनिया को है सम्मेलन से आशा

जी-20 सम्मेलन : चीन ने कहा, दुनिया को है सम्मेलन से आशा

कान ।। चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ ने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की धीमी गति को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने जी-20 सम्मेलन से आशा लगा रखी है।

बुधवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष निकोलस सरकोजी के साथ मुलाकात के दौरान जिन्ताओ ने कहा, “सम्मेलन की मेजबानी करने के फ्रांसीसी पक्ष का चीन सक्रिय रूप से समर्थन करता है।” दोनों नेताओं ने आपसी मुद्दों पर भी चर्चा की। सरकोजी ने चीन द्वारा सम्मेलन की तैयारी की प्रशंसा की।

सरकोजी ने कहा, “सम्मेलन का नतीजा सकारात्मक निकले इसके लिए फ्रांस, चीन के साथ समन्वय और सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है।”

जिन्ताओ ने कहा कि यूरोप दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यूरोपीय देशों में सुधार के बिना दुनिया की अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि कर्ज संकट के समाधान के लिए यूरोप के पास पूरी शक्ति और दक्षता है।”

Rate this post

NO COMMENTS