Home देश बुल्गारिया में गैस रिसाव, 14 बीमार

बुल्गारिया में गैस रिसाव, 14 बीमार

सोफिया (बुल्गारिया) ।। बुल्गारिया के एक शहर में स्थित डेयरी फैक्टरी में गैस रिसाव होने के बाद बीमार पड़े 14 कामगारों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुलिस ने बताया कि राजधानी सोफिया से 260 किलोमीटर दूर एलीना शहर में शुक्रवार सुबह नौ बजे यह दुर्घटना हुई। यहां एक ट्रक फैक्टरी के अमोनिया संयंत्र से टकरा गया था और करीब 100 लीटर अमोनिया का रिसाव हुआ था।

बीमार पड़े कामगारों में से तीन की हालत गम्भीर है।

Rate this post

NO COMMENTS