Home देश ब्रिटेन में एचएसबीसी 330 नौकरियों में कटौती करेगा

ब्रिटेन में एचएसबीसी 330 नौकरियों में कटौती करेगा

लंदन ।। वैश्विक बैंक एचएसबीसी ब्रिटेन में 330 नौकरियों में कटौती करेगा। बैंक ने बेहद चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल को देखते हुए ऐसा फैसला लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नौकरियों में कटौती ब्रिटेन में एचएसबीसी की व्यावसायिक शाखा से की जाएगी। बैंक खुदरा बैंकिंग इकाई में भी नौकरियों में कटौती करेगा। 

एचएसबीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “प्रभावित कर्मचारियों की सहायता करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे और अधिक से अधिक कर्मचारियों को बैंक की अन्य शाखाओं में समायोजित करने की कोशिश की जाएगी।”

ब्रिटेश के सबसे बड़े मजदूर संघ ‘यूनाइट’ ने क्रिसमस से पहले नौकरियों में कटौती की घोषणा को गलत बताया है।

Rate this post

NO COMMENTS