Home देश सरकारें इंटरनेट पर रोक न लगाएं : मून

सरकारें इंटरनेट पर रोक न लगाएं : मून

नई दिल्ली ।। सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइटों पर निगरानी करने की भारत सरकार की पहल पर टिप्पणी करते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कहा है कि आलोचना और सार्वजनिक बहस को रोकने के लिए सोशल मीडिया की पहुंच को प्रतिबंधित नहीं करना चाहिए। बून के इस बयान को मानवाधिकार दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र पर पढ़ा गया।

अपने संदेश में बान ने कहा, “आज, आजादी के अधिकार और अभिव्यक्ति को सम्मान देने के अपने दायित्यों को देखते हुए सरकारों को आलोचना और सार्वजनिक बहस को रोकने के लिए इंटरनेट और विभिन्न सोशल मीडिया तक लोगों की पहुंच बंद नहीं करनी चाहिए।”

Rate this post

NO COMMENTS