Home देश ईरान में मिला हीलियम का भंडार

ईरान में मिला हीलियम का भंडार

तेहरान ।। ईरान के दक्षिणी हिस्से में हीलियम गैस का बड़ा भंडार मिला है। मीडिया रपटों के मुताबिक इस इलाके में 10 अरब घन मीटर हीलियम गैस का भंडारण हो सकता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ईरान में पार्स ऑयल एंड गैस कम्पनी के प्रबंध निदेशक मोउसा सौरी ने कहा कि हीलियम का यह भंडार दक्षिण पार्स गैस फील्ड इलाके में मिला है।

ईरान के आधिकारिक चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक पूरे विश्व में हीलियम गैस का भंडार 40 अरब क्यूबिक मीटर्स है जबकि यहां के दक्षिण पार्स गैस फील्ड में अकेले 10 अरब घन मीटर गैस मौजूद है।

सौरी ने कहा कि ईरान ने रूस की एक कम्पनी के साथ गैस संरक्षित इलाके में हीलियम गैस के बारे में अध्ययन करने के लिए समझौता किया है।

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार इस क्षेत्र में अनुमान के मुताबिक 50.97 खरब घन मीटर गैस है और इसमें 50 अरब बैरल उच्च दबाव वाली गैस है। 

Rate this post

NO COMMENTS