Home देश जापानी संसद के अध्यक्ष का निधन

जापानी संसद के अध्यक्ष का निधन

मास्को ।। जापानी संसद के ऊपरी सदन के अध्यक्ष ताकेओ निशिओका का शनिवार तड़के निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और निमोनिया से पीड़ित थे। यह जानकारी समाचार एजेंसी क्योडो ने दी है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान (डीपीजे) के सदस्य निशिओका 2010 से हाउस ऑफ काउंसलर्स के अध्यक्ष थे।

वह पहली बार 1963 में हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के लिए निर्वाचित हुए थे, और तब से 10 बार निर्वाचित हो चुके थे।

Rate this post

NO COMMENTS