Home देश मून ने की लीबिया के पुनर्निर्माण में मदद की अपील

मून ने की लीबिया के पुनर्निर्माण में मदद की अपील

त्रिपोली ।। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने लोगों से लीबिया के पुनर्निर्माण में मदद करने की अपील की है। मून ने लीबिया की राष्ट्रीय अंतरिम परिषद के नेता मुस्तफा अब्देल जलीलैंड से त्रिपोली में विचार विमर्श किया।

मून ने कहा, “लीबिया के सभी नागरिक एक स्वतंत्र लीबिया का निर्माण करना चाहते हैं, जहां महिलाओं और बच्चों सहित सभी के मानवाधिकारों की रक्षा हो सके।”

मून ने लीबिया में हिंसा के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवदेना प्रकट की।

मून ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र सभी क्षेत्रों में लीबिया के नागरिकों की मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है।” मून ने चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि नए संविधान, मानवाधिकारों, लोगों की सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र लीबियाई नागरिकों की सहायता करने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि लीबिया के पूर्व शासक मुअम्मार गद्दाफी के खिलाफ विद्रोह भड़कने के बाद मून की यह पहली लीबिया यात्रा है। लम्बे संघर्ष के बाद विद्रोहियों ने गद्दाफी की हत्या कर दी।

Rate this post

NO COMMENTS