Home देश गद्दाफी के बेटे की मौत की पुष्टि

गद्दाफी के बेटे की मौत की पुष्टि

मास्को ।। लीबिया में विद्रोहियों की अगुवाई वाली राष्ट्रीय अस्थायी परिषद [एनटीसी] ने लीबियाई नेता मुअम्मार गद्दाफी के छोटे बेटे की मौत की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता अहमद बनी ने रविवार को कहा कि 28 वर्षीय खमीस की मौत तारहुनाह के बाहरी इलाके में हो गई।

खमीस लीबियाई सेना के 32वीं ब्रिगेड के प्रमुख थे, जो गद्दाफी की विश्वसनीय मानी जाती है।

इससे पहले मई में गद्दाफी के 29 वर्षीय पुत्र सैफ के मारे जाने की झूठी खबर आई थी।

Rate this post

NO COMMENTS