Home देश लीबिया फिर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य बना

लीबिया फिर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य बना

संयुक्त राष्ट्र ।। संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने लीबिया को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में फिर से शामिल कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने लीबिया को फिर से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की सदस्यता के पक्ष में वोट डाले गए। लीबिया को इस साल मार्च के शुरुआत में परिषद की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था।

सात महीने के संघर्ष के परिणाम स्वरूप पूर्व नेता मुआम्मर गद्दाफी के शासन के अंत के बाद इस उत्तरी अफ्रीकी देश में राजनीतिक वातावरण पैदा करने के लिए यह एक अहम कदम है। 

लीबिया की सतारूढ़ राष्ट्रीय अंतरिम परिषद (एनटीसी) ने कहा है कि मार्च में मानवाधिकार परिषद से लीबिया को बाहर करना विद्रोहियों के प्रति सहानुभूति दिखाने वाला कदम था। 

Rate this post

NO COMMENTS