Home देश गद्दाफी की सेना ने एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया

गद्दाफी की सेना ने एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया

त्रिपोली, Hindi7.com ।। लीबिया के तानाशाह कर्नल गद्दाफी की सेना ने एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया है। इस बात की पुष्टि अमेरिकी सेना ने अपनी जांच के बाद कर दी है। मारा गया ड्रोन अमेरिकी नौसेना का था और मानव रहित था।

अमेरिका का यह ड्रोन जून में मध्‍य लीबिया से लापता हो गया था। अमेरिकी नौसेना की छठी बटालियन के प्रवक्‍ता मार्क वॉल्‍टन ने बताया कि 21 जून को लापता हुआ यह ड्रोन किसी तकनीकी खराबी या ऑपरेटर की गलती से नहीं गिरा था। ऐसे में यही निष्‍कर्ष निकलता है कि इसे मार गिराया गया था। 

इस बीच, लीबिया के तानाशाह शासक गद्दाफी ने विद्रोहियों के उस दावे को गलत बताया है कि हमले में उनका एक बेटा मारा गया था। 

Rate this post

NO COMMENTS