Home देश मेक्सिको की नौसेना में पहली महिला की नियुक्ति

मेक्सिको की नौसेना में पहली महिला की नियुक्ति

मेक्सिको सिटी ।। मेक्सिको की नौसेना ने अपने विशेष बल में पहली बार किसी महिला की नियुक्ति की है। यह विशेष बल खुफिया अभियान, आपराधिक गिरोहों और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के अलावा अन्य अभियानों की जिम्मेदारी सम्भालता है। 

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, नौ सेना सचिवालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था, “यह सूचित किया जाता है कि एक अभूतपूर्व घटना के तहत मेक्सिको की नौ सेना के विशेष बल के पाठ्यक्रम से पहली महिला प्रशिक्षित होकर निकली है।” बयान में अधिक विवरण नहीं दिए गए थे।

नौ सेना का विशेष बल मादक पदार्थो की तस्करी और संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कई अभियानों में हिस्सा ले चुका है। 

Rate this post

NO COMMENTS