Home देश मेक्सिको में खाद्य विषाक्तता से 77 बीमार

मेक्सिको में खाद्य विषाक्तता से 77 बीमार

मेक्सिको सिटी ।। मेक्सिको में संक्रमित भोजन लेने के बाद 77 लोग बीमार पड़ गए। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मध्य मेक्सिको के अल पॉरवीनिर शहर में संक्रमित भोजन लेने से खाद्य विषाक्तता का मामला सामने आया।

स्वच्छता सम्बंधी विभाग के उप निदेशक जुआन एंटोनियो मुरो ने मंगलवार को कहा कि पके हुए भोजन का सही ढंग से परिरक्षण न होने की वजह से उसमें बैक्टीरिया पैदा हो गए थे। इस संक्रमित भोजन को लेने से लोग खाद्य विषाक्तता से बीमार हो गए।

Rate this post

NO COMMENTS