Home देश सू ची की पार्टी को राजनीतिक दल की मान्यता

सू ची की पार्टी को राजनीतिक दल की मान्यता

 

यंगून ।। म्यांमार सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) को राजनीतिक दल के रूप में मान्यता दे दी है। यह जानकारी प्रशासन ने मंगलवार को दी।

इसके पहले मुख्य विपक्षी दल, एनएलडी ने स्पष्ट किया था कि कानूनी दर्जा प्राप्त हो जाने के बाद आगामी उपचुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। उपचुनाव में 48 संसदीय सीटों के लिए मतदान होने हैं। ये सीटें सात नवम्बर, 2010 को हुए पिछले आम चुनाव में विजयी सांसदों के मंत्रिमंडल में शामिल हो जाने के बाद रिक्त हो गई थीं। 

एनएलडी ने अभी यह घोषणा नहीं की है कि पार्टी महासचिव सू ची उपचुनाव में मैदान में उतरेंगी या नहीं

 

Rate this post

NO COMMENTS