Home देश पाक-अमेरिका व्यापारिक सम्बंधों को मजबूत करें : जरदारी

पाक-अमेरिका व्यापारिक सम्बंधों को मजबूत करें : जरदारी

इस्लामाबाद ।। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अमेरिका में पाकिस्तान की राजदूत नियुक्त की गई शेरी रहमान से कहा है कि उन्हें पाकिस्तान-अमेरिका द्विपक्षीय सम्बंधों को और मजबूत बनाने, खासतौर से व्यापारिक सम्बंधों को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) के अनुसार, जरदारी ने गुरुवार को ऐवान-ए-सद्र में रहमान से मुलाकात की। रहमान ने कहा कि वह अमेरिका के साथ पाकिस्तान के द्विपक्षीय सम्बंधों को मजबूत करेंगी।

ज्ञात हो कि वाशिंगटन भेजे गए एक गुप्त संदेश को लेकर अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत हुसैन हक्कानी ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद रहमान को अमेरिका में पाकिस्तान का नया राजदूत नियुक्त किया गया। संदेश में कहा गया था कि अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के एबटाबाद में दो मई को मारे जाने के बाद जरदारी को सैन्य तख्तापलट की आशंका थी।

Rate this post

NO COMMENTS