Home देश पाकिस्तान मे ड्रोन हमला 3 की मौत

पाकिस्तान मे ड्रोन हमला 3 की मौत

इस्लामाबाद ।। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबाइली इलाके में शुक्रवार को ड्रोन हमले में कम से कम तीन संदिग्ध आतंकवादी मारे गए जबकि दो अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टेलीविजन चैनल ‘एआरवाई’ के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान में दक्षिणी वजीरिस्तान क्षेत्र के अंगूर अड्डा में एक वाहन में सवार यात्रियों पर यह हमला हुआ।

पाकिस्तान में इसी वर्ष में ड्रोन से होने वाला यह 54 वां हमला था। इस तरह के हमले में 460 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जिसमें से अधिकतर आतंकवादी थे।

Rate this post

NO COMMENTS