Home देश पाकिस्तान में अवैध प्रवेश करने वाले 80 अफगानी गिरफ्तार

पाकिस्तान में अवैध प्रवेश करने वाले 80 अफगानी गिरफ्तार

इस्लामाबाद ।। अफगानिस्तान के दक्षिणपश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के एक सीमावर्ती शहर से अवैध रूप से पाकिस्तान में प्रवेश करने वाले 80 अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इन अफगानी नागरिकों ने दक्षिणपूर्व अफगानिस्तान से जुड़ने वाले चमन शहर से पाकिस्तान में प्रवेश किया था।

सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी सम्भालने वाले अर्धसैनिक बल फ्रंटीयर कॉर्प्स के एक अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए अफगानी नागरिकों ने यात्रा के वैध दस्तावेजों के बिना ही पाकिस्तान में प्रवेश किया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को संघीय जांच एजेंसी को सौंप दिया गया है। वह मामले में आगे की जांच करेगी।

Rate this post

NO COMMENTS